बिहार को मिली एक सौगात, समस्तीपुर में मगरदहीघाट से मुक्तापुर तक फोरलेन सड़क और पुल निर्माण को मंजूरी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Jun 2025 6:33 PM

विज्ञापन

Bihar News: बिहार को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. बिहार के निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि बहुत जल्द 58.60 करोड़ रुपये की लागत से समस्तीपुर जिले में फोरलेन बनाया जायेगा. इससे लाखों लोगों को फायदा होगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में यातायात के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-322 (NH 322) पर मथुरापुर से मुक्तापुर आरओबी तक कुल 2.056 किमी लंबी सड़क को फोरलेन में तब्दील करने तथा बूढ़ी गंडक नदी पर 200 मीटर लंबे नए एचएलआरसीसी पुल के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है. इसके लिए मंत्रालय द्वारा 58.60 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी है.

24 माह में पूरा होगा निर्माण कार्य

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना में एनएच-322 के चेनज 67.471 किमी से 69.256 किमी तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूत करने के साथ-साथ पुराने क्षतिग्रस्त स्क्रू पाइल पुल के स्थान पर नया एचएलआरसीसी ब्रिज (8×24.00 मीटर) का निर्माण किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कितने दिन में बनकर होगा तैयार

नितिन नवीन ने बताया कि इस सड़क परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद इसकी निविदा भी जारी कर दी गई है. इस सड़क के निर्माण का कार्यारंभ शुरू होने की तिथि से अगले 24 माह में इसका निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. समस्तीपुर शहर के मध्य से गुजरने वाले एनएच-322 की यह परियोजना न केवल समस्तीपुर और दरभंगा के बीच परिवहन को सुगम बनाएगी, बल्कि यह समस्तीपुर के शहरी यातायात को भी बड़ी राहत देगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन