बीडीओ ने मतदान के लिए दिलायी शपथ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मोरवा : प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अंचल एवं प्रखंडकर्मियों को शपथ दिलाया.
विज्ञापन
मोरवा : प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अंचल एवं प्रखंडकर्मियों को शपथ दिलाया. बीडीओ ने मतदान के महत्व के साथ ही मतदान करने एवं मतदान कार्य में राष्ट्रीय कर्तव्य समझ कर हर हाल में तत्पर रहने के संकल्प के साथ शपथ दिलाया. कर्मियों के द्वारा मतदान के प्रति समर्पित रहने के लिए निष्ठापूर्वक शपथ लिया गया. मौके पर सहायक प्रशासी पदाधिकारी राज कुमार पासवान, प्रधान सहायक बलदेव कुमार, ज्ञान भास्कर, प्रमोद कुमार, अजीत कुमार, असदुल्लाह, शम्भू कुमार, प्रदीप कुमार जैन, रवि राज कुमार, मनोज सिंह उपस्थित थे.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन