ePaper

प्रशासन ने जनप्रतिनिधि को हराकर कप पर जमाया कब्जा

Updated at : 21 Jul 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन ने जनप्रतिनिधि को हराकर कप पर जमाया कब्जा

प्रखंड की गंगसारा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय अहमदपुर में पूर्व जिला परिषद सदस्य हरेराम सहनी के सौजन्य से प्रशासन इलेवन और जनप्रतिनिधि इलेवन के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सरायरंजन : प्रखंड की गंगसारा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय अहमदपुर में पूर्व जिला परिषद सदस्य हरेराम सहनी के सौजन्य से प्रशासन इलेवन और जनप्रतिनिधि इलेवन के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. प्रशासन इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 139 रन का लक्ष्य रखा. जनप्रतिनिधि इलेवन की टीम मात्र 83 रन पर ही ऑल ऑल आउट हो गयी. प्रशासन इलेवन के कप्तान थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने तीन छक्के की मदद से 20 रन बनाये. वहीं शिक्षक सरोज ने 38 रन, राहुल ने 25 रन, थानाध्यक्ष प्रिंस ने 16 रन, अंजार ने 28 रन बनाया. शिक्षक अविनाश ने 4 विकेट, राहुल ने 3 विकेट और सरोज ने 2 विकेट लेकर अपने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. मौके पर उप प्रमुख संजीव ठाकुर, सरपंच सतनाम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार इन्कलाबी, अहमद, श्रवण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन