इज्जत बचाने को ट्रेन से कूदी थी किशोरी

समस्तीपुर : चलती ट्रेन में इज्जत बचाने के लिए कूद गयी थी किशोरी. गत चार दिनों से पटना के एक निजी नर्सिंग होम में जीवन और मौत से जूझ रही किशोरी ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष आपबीती सुनाई. जीआरपी ने किशोरी के बयान पर चार पांच पेंट्रीकार कर्मी समेत आधा दर्जन अज्ञात यात्रियों पर […]
समस्तीपुर : चलती ट्रेन में इज्जत बचाने के लिए कूद गयी थी किशोरी. गत चार दिनों से पटना के एक निजी नर्सिंग होम में जीवन और मौत से जूझ रही किशोरी ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष आपबीती सुनाई. जीआरपी ने किशोरी के बयान पर चार पांच पेंट्रीकार कर्मी समेत आधा दर्जन अज्ञात यात्रियों पर एफआइआर दर्ज की है. रेल थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि सुबह होश आने के बाद किशोरी का बयान लिया गया है.
किशोरी के अनुसार वह मूलत: बख्तयारपुर के राघोपुर की रहने वाली है. इन दिनों दानापुर के एक रिटायर्ड दारोगा के यहां रह कर घरेलू काम करती थी. काम में उसका मन नहीं लग रहा था. गत 11 अगस्त को उक्त दारोगा परिवार के एक बच्चे को स्कूल बस में बैठाने के लिए गयी, तो वापस नहीं लौटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










