कन्हैया से मुलाकात को राजनीति से नहीं जोड़ें : विजय चौधरी

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : पूरे बिहार में आॅर्सेनिक मुक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं बनायी गयी हैं. इसमें बोरिंग के द्वारा रनिंग वाटर सप्लाइ की सुविधा ग्रामीणों को दी जायेगी. संवाददाताओं से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि कन्हैया से मुलाकात को राजनीति […]
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : पूरे बिहार में आॅर्सेनिक मुक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं बनायी गयी हैं. इसमें बोरिंग के द्वारा रनिंग वाटर सप्लाइ की सुविधा ग्रामीणों को दी जायेगी. संवाददाताओं से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि कन्हैया से मुलाकात को राजनीति से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए.
यह एक सामान्य मुलाकात थी. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कई ऐसे कार्य कर रही है, जिसका लाभ लोगों को सीधे तौर पर मिलनेवाला है. स्वास्थ्य, शिक्षा और चिकित्सा लोगों की आम आवश्यकता है, जिसे सरकार गंभीरता पूर्वक पूरा करने जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न अस्पतालों में अतिशीघ्र चिकित्सकों की बहाली होनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










