सुरक्षा सप्ताह मनायेगा जिला प्रशासन

Published at :12 Jan 2016 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा सप्ताह मनायेगा जिला प्रशासन

10 से 16 जनवरी के बीच चलेगा जागरुकता अभियान समस्तीपुर : आज मानव जनित आपदाओं के श्रेणी में सबसे महत्वपूर्ण आपदा हैं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतें. सड़क दुर्घटना मूलत: यातायात नियमों के उल्लंघन, लोगों की लापरवाही तथा तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से होता है. अत: सड़क दुर्घटना संबंधी आपदा के न्यूनीकरण करने के […]

विज्ञापन

10 से 16 जनवरी के बीच चलेगा जागरुकता अभियान

समस्तीपुर : आज मानव जनित आपदाओं के श्रेणी में सबसे महत्वपूर्ण आपदा हैं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतें. सड़क दुर्घटना मूलत: यातायात नियमों के उल्लंघन, लोगों की लापरवाही तथा तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से होता है.
अत: सड़क दुर्घटना संबंधी आपदा के न्यूनीकरण करने के लिए तथा खतरों के प्रति लोगों को आगाह करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 10 से 16 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम के प्रति लोगों में जनजागरूकता लाने के लिए जिला के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता रैली तथा साइकिल रैली निकालने का निर्देश दिया गया है.
साथ ही स्काउट एण्ड गाइड, एनएसएस, एनसीसी एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जा रहा है. सड़क दुर्घटना संबंधी आपदा के न्यूनीकरण के लिए जिलाधिकारी प्रणव कुमार तथा अपर समाहर्त्ता (आपदा) गौतम पासवान ने लोगों से नियंत्रित रूप से वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने, सड़क के बायी ओर चलने की अपील की है.
जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पम्प मालिकों को निर्देश दिया है कि वैसे दोपहिया वाहन में ही ईंधन की आपूर्ति करें जिसके चालक हेलमेट पहने हैं. अर्थात हेलमेट नही ंतो पेट्रॉल नहीं का निर्देश दिया गया हैं ताकि मानव जनित की सड़क दुर्घटना की आपदा को रोका जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन