बीडीओ समेत कर्मियों को बनाया बंधक

समस्तीपुर : स्थानीय प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब वार्ता के लिए नहीं बुलाये जाने पर लोग नाराज हो गये. प्रखंड प्रशासन के इस रवैये से खफा लोगों ने दोपहर को प्रखंड कार्यालयों के दरवाजों की घुंडी बाहर से चढा कर बंद कर दिया. जिसके कारण बीडीओ डा. […]
समस्तीपुर : स्थानीय प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब वार्ता के लिए नहीं बुलाये जाने पर लोग नाराज हो गये. प्रखंड प्रशासन के इस रवैये से खफा लोगों ने दोपहर को प्रखंड कार्यालयों के दरवाजों की घुंडी बाहर से चढा कर बंद कर दिया.
जिसके कारण बीडीओ डा. भुवनेश मिश्र समेत अन्य कर्मी कार्यालय के अंदर ही बंधक बन गये. स्थिति को भांपते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. मिश्र ने तत्काल इसकी जानकारी मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के आक्रोश के बीच बीडीओ कार्यालय की घुंडी खोल कर उन्हें बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने बारी बारी से उन तमाम कार्यालयों के दरवाजों पर चढी घुंडी को खोल कर कर्मियों को मुक्त कराया जिसके अंदर कर्मी बंधक बने हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










