डीडीसी ने किया योजनाओं का निरीक्षण

Published at :18 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
डीडीसी ने किया योजनाओं का निरीक्षण

ताजपुर. डीडीसी रमेश कुमार शर्मा ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच वित्तीय वर्ष 2014-15 के अंतर्गत चल रहे इंदिरा आवास, पीसीसी, आंगनबाड़ी भवन समेत चल रहे विभिन्न योजनाओं के अभिलेखों की जांच पड़ताल की. जांच के दौरान उन्होंने बीडीओ को योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए विशेष दिशा निर्देश दिये. डीडीसी ने प्रखंड के फतेहपुर […]

विज्ञापन

ताजपुर. डीडीसी रमेश कुमार शर्मा ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच वित्तीय वर्ष 2014-15 के अंतर्गत चल रहे इंदिरा आवास, पीसीसी, आंगनबाड़ी भवन समेत चल रहे विभिन्न योजनाओं के अभिलेखों की जांच पड़ताल की. जांच के दौरान उन्होंने बीडीओ को योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए विशेष दिशा निर्देश दिये. डीडीसी ने प्रखंड के फतेहपुर बाला पंचायत में चल रहे विभिन्न योजना कायार्ें का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया. उन्होंने मौके पर मौजूद पंचायत के मुखिया व कनीय अभियंता एवं पंचायत सचिव को वार्ड 11 में सामुदायिक विकास भवन परिसर में स्थित पोखर के सौंदर्यीकरण कराने, पंचायत सरकार भवन का अभिलेख खोलने एवं खाली पड़े सरकारी जमीनों को उपयोग में लाने के अलावे तमाम योजनाओं को क्रियान्वित कर पंचायत को आदर्श पंचायत की श्रेणी में लाने के विशेष निर्देश दिये. मौके पर बीडीओ आशुतोष कुमार, पीओ रूमान फिरदौश, पीटीए कृष्ण कुमार, मुखिया विष्णुदेव प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन