नया शेड्यूल जारी, मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन अब 15 फरवरी को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग की ओर से माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल में तीसरी बार बदलाव करते हुए अधिसूचना जारी की गयी. विभाग ने इसकी वजह कई जिलों में विभिन्न कारणों से नियोजन से संबंधित गतिविधियों का तय समय में पूरा नहीं होना बताया गया है. शिक्षा विभाग के उप सचिव […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग की ओर से माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल में तीसरी बार बदलाव करते हुए अधिसूचना जारी की गयी. विभाग ने इसकी वजह कई जिलों में विभिन्न कारणों से नियोजन से संबंधित गतिविधियों का तय समय में पूरा नहीं होना बताया गया है. शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नियोजन की कार्रवाई से संबंधित पूर्व में निर्गत निर्देश को यथावत रखा गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
साथ ही कहा गया है कि जिन नियोजन इकाईयों द्वारा पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन, प्रमाण पत्रों का मिलान व जांच और मेधा सूची का अनुमोदन करते हुए उसका सार्वजनीकरण संबंधित गतिविधि जिस स्तर तक पूर्ण कर ली गयी है, उसे आवश्यकतानुसार संशोधित कार्यक्रम के अनुरुप दोहराने की भी अनुमति प्रदान की है.
बताते चलें कि नगर परिषद नियोजन इकाई द्वारा पूर्व में ही मेधा सूची का प्रकाशन कर प्रमाण पत्रों का मिलान व जांच की प्रक्रिया पूरी कर लिया है. वही जिला परिषद नियोजन इकाई द्वारा अभी मेधा सूची का प्रकाशन नहीं किया गया है. विदित हो कि पूर्व के दिनों में बीएड अभ्यर्थी से जुड़े एक के बाद एक विभाग द्वारा पत्राचार किए जाने से संशय की स्थिति पैदा हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन