इएनएचएम कंट्रोल रूम ऑनबोर्ड ट्रेनों की समस्या पर रखेगा नजर

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के विद्युत उपकरणों में किसी तरह की समस्या होती है तो इसका तुरंत निदान किया जायेगा. ऑनबोर्ड ट्रेनों की समस्या दूर करने के लिये इएनएचएम कंट्रोल रुम की स्थापना रेल मंडल की ओर से कीगयी है. आरपीएफ के कंट्रोल रुम के समक्ष ही इसे खोला गया. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के विद्युत उपकरणों में किसी तरह की समस्या होती है तो इसका तुरंत निदान किया जायेगा. ऑनबोर्ड ट्रेनों की समस्या दूर करने के लिये इएनएचएम कंट्रोल रुम की स्थापना रेल मंडल की ओर से कीगयी है. आरपीएफ के कंट्रोल रुम के समक्ष ही इसे खोला गया. विद्युत उपकरणों की समस्या को दूर करने के साथ ही यहां से चलती ट्रेनों की साफ-सफाई व्यवस्था को भी नियंत्रित किया जा सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके लिये बकायादा इस कंट्रोल रुम को रेलवे के रेल मदद एप से जोड़ा गया है. जिससे किसी तरह के यात्री शिकायत यहां दर्ज होंगे. समस्तीपुर रेल मंडल के यांत्रिक व पर्यावरण विभाग के इएनएचएम राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह कंट्रोल रुम तीन शिफ्टों में कार्य करेगा. यात्रियों की समस्या अंकित करने के लिये यहां तीन कंप्यूटर लगाये गये हैं. जिसमें एक से ट्रेनों के विद्युत उपकरण पर नजर रखी जायेगी.

वहीं दूसरे कंप्यूटर के माध्यम से रेल मंडल के सभी स्टेशनों की साफ-सफाई व्यवस्था पर नजर रहेगी. तीसरे से रेल मदद के माध्यम से यात्री की शिकायतें दर्ज की जायेगी व संबंधित विभाग को इसे भेजा जायेगा. एकीकृत प्रणाली होने के कारण पूरे रेल मंडल पर एक जगह से नजर व नियंत्रण रखा जा सकेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन