बिना ट्रीटमेंट प्लांट वाले होटलों में लगेंगे ताले

Updated at : 13 Feb 2020 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिना ट्रीटमेंट प्लांट वाले होटलों में लगेंगे ताले

समस्तीपुर : जिले में चल रहे कई होटलों में ताला लग सकता है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण ने प्रदेश के सभी होटलों के लिए कहा है कि जो होटल अपने उपयोग किए गए पानी को बिना स्वच्छ किए ही सीधे तालाब या नदी में गिरा रहे हैं. उन्हें तुरंत ही […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में चल रहे कई होटलों में ताला लग सकता है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण ने प्रदेश के सभी होटलों के लिए कहा है कि जो होटल अपने उपयोग किए गए पानी को बिना स्वच्छ किए ही सीधे तालाब या नदी में गिरा रहे हैं. उन्हें तुरंत ही बंद किया जाए. जिले की बात करें तो यहां चल रहे कुल होटलों और मैरिज हॉल की संख्या 40 से ज्यादा है. निजी होटलों के अलावे जिले में चल रहे कई छोटे-छोटे होटलों में भी सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है.

प्रदूषणों के मानकों को देखते हुए होटलों को अलग-अलग रंगों में चिन्हित करने का निर्देश भी दिया गया है. प्रदूषण बोर्ड ने सभी होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, मैरिज हाउस को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना अनिवार्य कर दिया है. जो होटल ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाएंगे, उन्हें बंद करने का आदेश दे दिया गया है. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने सभी प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को निर्देश दिया है कि जल्द ही होटलों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना सुनिश्चित करें.
होटलों को तीन श्रेणियों में रखा गया
बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद ने प्रदेश के होटलों के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की है. ये हैं लाल, हरा व नारंगी. इसके अलावा राज्य भर में सर्वेक्षण कर 200 से ज्यादा होटलों की पहचान की गई है जो अपने होटलों में उपयोग किए गए दूषित पानी को बिना साफ किए नालों व नदियों में प्रवाहित करते हैं. इससे गंदे हुए पानी से नदियों और तालाबों में जलीय जीवों की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है.
साथी इन तालाबों और नदियों के आसपास रहने वाले लोग भी गंभीर बीमारियों से संक्रमित होते जा रहे हैं. इसके गंभीर परिणाम वातावरण पर भी पड़ रहा है. जलीय जीव तेजी से नष्ट हो रहे हैं. बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अनुसार कई होटल बिना परिषद की अनुमति के चलाए जा रहे हैं. जहां नगर परिषद की उदासीनता की वजह से बोर्ड द्वारा जारी किए गए प्रदूषण के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन