दैनिक कर्मी लौटे काम पर सफाई में लगेंगे तीन दिन

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : नगर परिषद के दैनिक सफाईकर्मी अब शहर की साफ सफाई को गति देते हुए अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आवाज बुलंद करेंगे. शनिवार को दैनिक सफाईकर्मी वार्ता के बाद हड़ताल तोड़ शहर के साफ सफाई में जुट गये है. शहर के विभिन्न वार्डो में अहले सुबह जब डोर टू डोर कूड़ा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : नगर परिषद के दैनिक सफाईकर्मी अब शहर की साफ सफाई को गति देते हुए अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आवाज बुलंद करेंगे. शनिवार को दैनिक सफाईकर्मी वार्ता के बाद हड़ताल तोड़ शहर के साफ सफाई में जुट गये है. शहर के विभिन्न वार्डो में अहले सुबह जब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए दैनिक सफाईकर्मियों ने सीटी बजायी तो लोगो ने राहत की सांस ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों ने घरों के कचड़े को देकर दैनिक सफाईकर्मियों से हड़ताल टूटने की जानकारी भी लेते देखे गए. नगर परिषद के दैनिक कर्मचारियों की एक फरवरी से जारी हड़ताल के कारण शहर में करीब 160 टन कचरा जमा हो गया है. हड़ताल के कारण लोग घरों का कचरा सड़क पर फेंक रहे थे, लेकिन वहां से उठाव नहीं हो रहा था.

दैनिक सफाईकर्मियों की माने तो शहर को पूरी तरह से साफ कराने में तीन दिनों का समय लग जाएगा. वहीं, कूड़ा डंपिंग ग्राउंड शहर से दूर होने के कारण कचरा उठाव कर उसे फेंकने में भी समय लग रहा है. शनिवार को डबल शिफ्ट में काम करते हुए दैनिक सफाईकर्मियों ने करीब 40 टन कचड़ा का उठाव शहर के स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, टुनटुनियां गुमटी रोड, आर्य समाज रोड आदि जगहों से करते हुए कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में गिराया. वहीं, अवकाश रहने के बावजूद रविवार को भी दैनिक सफाईकर्मी कचरा उठाव करेंगे. जानकारी के मुताबिक शहर में प्रतिदिन घरों व अन्य जगहों से करीब 20 टन प्रतिदिन कूड़ा निकाला जाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन