चकलालशाही में बंद घर से हुई जेवर समेत पांच लाख की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रंजिश में घटना को अंजाम देने की कोशिश, पुलिस जांच शुरू मोरवा : घटना के बारे में बताया जाता है कि चकलालशाही निवासी सोना देवी इलाज के लिए अपने बहन के पास कुछ दिनों के लिए गयी थी. अपने नये मकान में ताला बंद कर वह इत्मीनान होकर इलाज करा रही थी. गुरुवार को जब […]
विज्ञापन
रंजिश में घटना को अंजाम देने की कोशिश, पुलिस जांच शुरू
विज्ञापन
मोरवा : घटना के बारे में बताया जाता है कि चकलालशाही निवासी सोना देवी इलाज के लिए अपने बहन के पास कुछ दिनों के लिए गयी थी. अपने नये मकान में ताला बंद कर वह इत्मीनान होकर इलाज करा रही थी. गुरुवार को जब वह घर लौटी तो घर के बिखरे सामान और कमरे के टूटे ताले देखकर माजरे का पता चला. सामानों को देखने से लगता है कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है.
एलइडी टीवी और अन्य सामानों को इस कदर टुकड़े-टुकड़े में तोड़ा गया कि इससे चोरों की मंशा का पता चलता है. इसी तरह कमरे में रखे अन्य सामानों को चोरों ने एक-एक कर निशाना बनाया है. सभी सामानों को लेकर मकान के पिछवाड़े से निकल गया. बताया जाता है कि छत के ऊपर सीढ़ी घर से शायद चोरों ने प्रवेश किया.
इत्मीनान से घर में रखे सारे सामानों को ढूंढ-ढूंढ कर निकाल लिया. पीड़ित महिला ने बताया की गोदरेज अलमारी की चाबी उसने ब्रीफकेस में रखे थे. चोरों ने ब्रीफकेश से चाबी निकालकर अलमारी खोला. उसमें रखे 20 हजार नकदी समेत सोना और चांदी के जेवर, फूल व पीतल के बर्तन आदि लेकर चलते बने. यह घटना कब की है किसी को नहीं पता. क्योंकि लगातार 10 दिनों तक घर बंद था. इस बाबत पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की गयी. बताया गया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन