समस्तीपुर : स्वाभिमान दिवस को ले लोगों में उत्साह : संजय सिंह

समस्तीपुर : आगामी 20 जनवरी 2020 को राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि का आयोजन पटना के मिलर हाइस्कूल मैदान में होगा. इसको लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष व जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने समस्तीपुर में बैठक की. अध्यक्षता पूर्व सांसद व जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने की. वहीं, सुनीता देवी विशिष्ट अतिथि […]
समस्तीपुर : आगामी 20 जनवरी 2020 को राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि का आयोजन पटना के मिलर हाइस्कूल मैदान में होगा. इसको लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष व जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने समस्तीपुर में बैठक की. अध्यक्षता पूर्व सांसद व जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने की. वहीं, सुनीता देवी विशिष्ट अतिथि थीं.
बैठक में सभी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. संजय सिंह ने बताया कि आयोजन समिति की तरफ से 26 जिलों का दौरा हो चुका है. हर जगह पर विशाल समर्थन मिल रहा है. 20 जनवरी को होनेवाला स्वाभिमान दिवस ऐतिहासिक होगा. बैठक में जदयू के प्रदेश सचिव दुर्गेश राय, रंबू सिंह मुखिया, निर्भय सिंह प्रमुख, ब्रजेश सिंह, पंकज सिंह, छात्र नेता सोनू सिंह आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




