सदर अस्पताल में मंडराने वाले प्रेमी जोड़ों व बिचौलियों को खदेड़ा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में मंडराने वाले प्रेमी जोड़ों एवं दलालों को चिह्नित कर अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार से उनके विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है. शुक्रवार को ओपीडी के सामने स्थित पार्क में तीन ¸प्रेमी जोड़े एवं दलाल संदेहास्पद स्थिति में देखे गये. जिन्हें चेतावनी देने के बाद स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत रामानंद ने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में मंडराने वाले प्रेमी जोड़ों एवं दलालों को चिह्नित कर अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार से उनके विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है. शुक्रवार को ओपीडी के सामने स्थित पार्क में तीन ¸प्रेमी जोड़े एवं दलाल संदेहास्पद स्थिति में देखे गये. जिन्हें चेतावनी देने के बाद स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत रामानंद ने हॉस्पिटल गार्ड की मदद से खदेड़ कर भगवाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यहां बता दें कि जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के आदेश पर सदर अस्पताल परिसर में दलाल किस्म के लोगों की आवाजाही पर पूर्ण पाबंदी लगायी गयी है. इसको लेकर पूरे अस्पताल परिसर को सीसीटीवी कैमरा से लैश किया गया है. वहीं जगह-जगह साउंड सिस्टम भी लगाया गया है. जिसके माध्यम से मरीजों को दलालों से सावधान किया जाता है साथ ही उन्हें अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं से अवगत भी कराया जाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन