डीएम के आदेश के बावजूद महिला चिकित्सक ने नहीं किया योगदान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हो सकता है प्रपत्र क का गठन शिशु रोग विशेषज्ञ से लिया जा रहा गायनी विभाग का काम समस्तीपुर : जिले के चिकित्सक जिलाधिकारी का आदेश भी नहीं मानते हैं. तभी जिलाधिकारी के आदेश के एक पखवाड़ा बाद भी ताजपुर पीएचसी में पदस्थापित चिकित्सक डॉ रश्मि कुमारी ने सदर अस्पताल में योगदान नहीं दिया है. […]
विज्ञापन
हो सकता है प्रपत्र क का गठन
शिशु रोग विशेषज्ञ से लिया जा रहा गायनी विभाग का काम
समस्तीपुर : जिले के चिकित्सक जिलाधिकारी का आदेश भी नहीं मानते हैं. तभी जिलाधिकारी के आदेश के एक पखवाड़ा बाद भी ताजपुर पीएचसी में पदस्थापित चिकित्सक डॉ रश्मि कुमारी ने सदर अस्पताल में योगदान नहीं दिया है. जिस वजह से सदर अस्पताल की समस्या जस की तस बनीहुई है.
स्त्री रोग विभाग में या तो उपाधीक्षक डॉ एएन शाही स्वयं महिला मरीजों को देखते हैं या शिशुरोग विशेषज्ञ से महिला विभाग में ड्यूटी ली जाती है. जहां पुरुष चिकित्सक को देखकर ही महिलाएं असहज हो जाती हैं. इतना ही नहीं चिकित्सक के द्वारा पूछे जाने के बावजूद वे अपनी समस्याएं बता नहीं पाती हैं. काफी संख्या में महिला मरीज पुरुष चिकित्सक के बैठे रहने की जानकारी मिलते ही औसतन दो दर्जन रोगी वापस लौट जा रही हैं.
ऐसा भी नहीं है कि जिला प्रशासन व अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है लेकिन यहां अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति करने में लगे रहते हैं. वैसे तो उपाधीक्षक ने इस समस्या को लेकर एक बार फिर से सिविल सर्जन को पत्र भेजा है. जिसमें डीएम के आदेश के बावजूद डॉ़ रश्मि के द्वारा योगदान नहीं किये जाने की शिकायत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










