समस्तीपुर में मधुबनी के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी से 1.10 लाख रुपये छीने

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों से मधुबनी के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ महेश चंद्रा से 1.10 लाख रुपये छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से भाग खड़े हुए. सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस घटना […]
समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों से मधुबनी के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ महेश चंद्रा से 1.10 लाख रुपये छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से भाग खड़े हुए. सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है.
अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी अपराधियों की हरकत कैद हो गयी है. अपराधियों ने घटना को सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के गेट पर अंजाम दिया है. पीड़ित पदाधिकारी डॉ महेश चंद्रा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम अपनी कार से समस्तीपुर पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




