बहादुरपुर से लापता कपड़ा व्यवसायी के मोबाइल का मुंबई में मिला लोकेशन

लोकेशन मिलते ही तलाश में रवाना हुए परिजन व्यवसायी को खोजने में मुंबई पुलिस का ली जा रही मदद समस्तीपुर : शहर के बहादुरपुर मोहल्ला से लापता हुए कपड़ा व्यवसायी मो़ तमन्ना के मोबाइल का लोकेशन मुंबई में मिला है. मोबाइल का लोकेशन मिलते ही परिजनों ने उसकी तलाश तेज कर दी है. बताया जा […]
लोकेशन मिलते ही तलाश में रवाना हुए परिजन
व्यवसायी को खोजने में मुंबई पुलिस का ली जा रही मदद
समस्तीपुर : शहर के बहादुरपुर मोहल्ला से लापता हुए कपड़ा व्यवसायी मो़ तमन्ना के मोबाइल का लोकेशन मुंबई में मिला है. मोबाइल का लोकेशन मिलते ही परिजनों ने उसकी तलाश तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि उसकी खोज में परिजन मुंबई रवाना भी हो गये हैं. नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद की पहल पर मुंबई की पुलिस उसकी खोज में मदद कर रही है.
इधर, घटना के बाद से शहर में कपड़ा व्यवसायी के लापता होने के पीछे लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं. वैसे तो इसका खुलासा तो व्यवसायी के बरामद होने के बाद
ही संभव है. कोई इसे लेन-देन के मामले से जोड़ कर देख रहा है तो कोई इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहा है. यहां बता दें कि शहर के
पेठिया गाछी में कपड़े की दुकान चलाने वाला व्यवसायी मो़ तमन्ना विगत 16 नवंबर की दोपहर से लापता है. वह घटना के दिन घर से दलसिंहसराय तगादा में निकला था. इसके करीब दो घंटे बाद उसकी पत्नी से बातचीत हुई थी. इसके बाद से उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया था.
पहले तो परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिलने पर उसके गुमशुदगी की शिकायत नगर थाने में दर्ज करायी. इसके बाद से नगर थाना पुलिस लगातार तकनीकि अनुसंधान के जरीये उसकी तलाश में जुटी थी. इधर, उसके मोबाइल का लोकेशन मुंबई में मिला, जिसके बाद उसकी खोज करने के लिए लोग मुंबई रवाना हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




