अस्पताल में ईसीजी सेवा ठप, लौट रहे मरीज, नयी मशीन खरीदने का प्रस्ताव

Updated at : 14 Nov 2019 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में ईसीजी सेवा ठप, लौट रहे मरीज, नयी मशीन खरीदने का प्रस्ताव

15 दिनों से खराब पड़ी है ओपीडी की ईसीजी मशीन मरम्मत के लिए भेजी गयी है पटना, मरीजों को हो रही परेशानी समस्तीपुर : सदर अस्पताल में ईसीजी की सेवा ठप हो गयी है. इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिदिन आधा दर्जन मरीजों को ईसीजी कराने के लिए निजी […]

विज्ञापन

15 दिनों से खराब पड़ी है ओपीडी की ईसीजी मशीन

मरम्मत के लिए भेजी गयी है पटना, मरीजों को हो रही परेशानी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में ईसीजी की सेवा ठप हो गयी है. इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिदिन आधा दर्जन मरीजों को ईसीजी कराने के लिए निजी जांच केंद्रों पर जाना पड़ रहा है. जानकारों के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों से ईसीजी मशीन खराब पड़ा है. लेकिन स्वास्थ्य प्रशासन इसको लेकर संजिदा नजर नहीं आ रहा है. जिसका खामियाजा गरीब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. दिल का दौरा पड़ने या दिल की अन्य बीमारी की आशंका वाले रोगियों का सबसे पहले ईसीजी कराना आवश्यक होता है.

प्रतिदिन पांच से छह ऐसे मरीज सदर अस्पताल पहुंचते हैं, जिन्हें दिल की बीमारी होती है. ऐसे में चिकित्सक उन्हें ईसीजी कराने की परामर्श देते हैं, लेकिन मशीन के खराब रहने के कारण उनका यहां ईसीजी नहीं हो पाता. एक दो दिन तो वे सेवा शुरू होने का इंतजार में अस्पताल का चक्कर लगाते हैं. बाद में, मजबूर होकर निजी जांच घर में जाकर ईसीजी करवाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन