हादसे में बच्ची की मौत, जाम

Updated at : 05 Sep 2019 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में बच्ची की मौत, जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन शाहपुर पटोरी : थाना क्षेत्र से गुजरने वाले पटोरी-समस्तीपुर पथ स्थित जोरपुरा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही बच्ची को कुचल दिया. इस घटना में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम […]

विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

शाहपुर पटोरी : थाना क्षेत्र से गुजरने वाले पटोरी-समस्तीपुर पथ स्थित जोरपुरा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही बच्ची को कुचल दिया. इस घटना में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. जिस कारण घंटों इस सड़क पर गाड़ियों का आवागमन बाधित रहा.

इसमें फंसी गाड़ियों पर सवार लोग भीषण गर्मी में परेशानी झेलने को विवश रहे. सूचना पर पहुंची पुलिस जाम हटवाने के प्रयास में जुटी थी. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर पटोरी से समस्तीपुर की ओर जा रही अज्ञात ट्रक ने जोरपुरा गांव के निकट जोरपुरा निवासी सुरेश साहनी की 5 वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी को अपनर चपेट में ले लिया.

जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. जब तक घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तब तक ट्रक का चालक गाड़ी लेकर फरार हो चुका था. घटना के वक्त बच्ची प्राथमिक विद्यालय मुसहर टोला से पढ़कर अपने घर आ रही थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक का चक्का बच्ची के सर को कुचल दिया था. जिस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन