हसनपुर में ट्रैक्टर से कुचल कर बच्ची की मौत, जाम

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर : थाना क्षेत्र के कुर्बन चौक स्थित अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुर्बन निवासी रघुनंदन पासवान के चार वर्षीया पुत्री संध्या को कुचल दिया,जिससे मौके पर मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर भागने के क्रम में गड्ढे में पलट गई. मौके पर गुस्साए ग्रामीणों ने हसनपुर-सखवा मुख्य पथ को जाम कर दिया.जिससे लगभग दो घंटा […]

विज्ञापन

हसनपुर : थाना क्षेत्र के कुर्बन चौक स्थित अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुर्बन निवासी रघुनंदन पासवान के चार वर्षीया पुत्री संध्या को कुचल दिया,जिससे मौके पर मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर भागने के क्रम में गड्ढे में पलट गई. मौके पर गुस्साए ग्रामीणों ने हसनपुर-सखवा मुख्य पथ को जाम कर दिया.जिससे लगभग दो घंटा आवागवन बाधित रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन अनियंत्रित गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों पर कानूनी कार्रवाई करें. जिससे आगे इस तरह की घटना न हो. बताते चलें कि बाघमारा निवासी संजय का ट्रैक्टर हसनपुर बाजार से भवन निर्माण के लिए सामग्री लेकर तेज रफ्तार में सखवा की ओर जा रहा था,तभी सड़क पाड़ कर रहे उक्त बच्ची को ठोकर मार दिया,जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो हुई. मौके पर स्थानीय थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त करवाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन