मंडल के सौ पूछताछ केंद्रों व टी स्टॉल पर यात्रियों को मिलेगा ओआरएस
Updated at : 18 Jun 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर रेलमंडल ने गर्मी में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए तत्काल व्यवस्था करने को कहा समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के 100 से अधिक पूछताछ केंद्र व 500 से अधिक टी स्टॉल पर अब यात्रियों को ओआरएस पैकेट की सुविधा मिल सकेगी. रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने सोमवार को इस बाबत सभी डीसीआइ […]
विज्ञापन
समस्तीपुर रेलमंडल ने गर्मी में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए तत्काल व्यवस्था करने को कहा
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के 100 से अधिक पूछताछ केंद्र व 500 से अधिक टी स्टॉल पर अब यात्रियों को ओआरएस पैकेट की सुविधा मिल सकेगी. रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने सोमवार को इस बाबत सभी डीसीआइ को तत्काल प्रभाव से इस व्यवस्था को स्टेशनों पर लागू करने का आदेश दिया है.
जिससे यात्रियों को राहत मिल सके. इसके अलावा पूछताछ काउंटरों पर यात्रियों को आपातकालीन स्थिति में मेडिकल सुविधा देने के लिये तैयार रहने को भी कहा गया है. रेल मंडल ने फिलहाल जो व्यवस्था की है उसके तहत पूछताछ केंद्रों पर यात्रियों को मुफ्त में ओआरएस उपलब्ध कराने को कहा गया है.
वहीं, टी-स्टॉल पर यात्रियों को इसके लिए कीमत अदा करनी होगी. इसके लिये देर शाम सभी टी-स्टॉल के संचालक को इस बाबत स्टॉल पर सूची भी लटकाने को कहा गया है. जिसमें ओआरएस की कीमत के साथ ही अन्य जानकारियां भी दी जायेगी. मिली जानकारी के अनुसार अभी जो ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराये गये हैं उस एक पैकेट की कीमत 15.87 रुपये पड़ रही है. साथ ही यात्रियों को यह पैकेट आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिये सभी पूछताछ केंद्रों पर इसकी लगातार उद्घोषणा कराने को भी कहा गया है.
इस बावत मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक कैटरिंग पीआरपी सिंह ने बताया कि वितरण नहीं करने वाले टी-स्टॉल पर कारवाई भी की जायेगी. मंडल के सीनियर डीसीएम विरेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी ज्यादा हो रही है. ऐसे में यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिये ओआरएस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. पूछताछ केंद्रों के साथ ही काउंटर पर भी इसे उपलब्ध कराया जायेगा. अगर कोई संचालक इसमें कोताही बरतेंगे तो उनपर कारवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




