गर्मी के बीच हांफने लगी ट्रेन के कोच में लगी एसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2019 1:15 AM
समस्तीपुर : गर्मी की तपिश झेल रहे यात्रियों के लिये राहत बनने वाली एसी कोच भी अब हांफने लगी है. एसी कोच में लगे एयर कंडिशन में खराबी आ जाने के कारण यात्रियों को इसकी परेशानी उठानी पड़ रही है. खासकर इस समस्या से वैशाली एक्सप्रेस गुजर रही है. विगत दिनों 12553 नई दिल्ली से […]
समस्तीपुर : गर्मी की तपिश झेल रहे यात्रियों के लिये राहत बनने वाली एसी कोच भी अब हांफने लगी है. एसी कोच में लगे एयर कंडिशन में खराबी आ जाने के कारण यात्रियों को इसकी परेशानी उठानी पड़ रही है. खासकर इस समस्या से वैशाली एक्सप्रेस गुजर रही है.
विगत दिनों 12553 नई दिल्ली से सहरसा आने वाली वैशाली एक्सप्रेस के एसी कोच में गड़बड़ी आ जाने के कारण कोच में सवार यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. बाद में शिकायत मिलने पर रेल मंडल की ओर से इस खराब एसी कोच को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया. इस बावत डीएमइ यांत्रिक अमिताभ राय ने बताया कि वैशाली एक्सप्रेस के मेंटनेंस को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
थोड़ी सी कर्मियों की समस्या आ रही है जिसे शीघ्र दूर कर लिया जायेगा. बताते चलें कि एक तो गर्मी की मार इसके बाद ट्रेनों के लेटलतीफ चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में एसी में सफर करने वाले यात्रियों के लिये थोड़ी राहत तो जरुर होती है मगर खराब पड़े एसी के कारण यात्रियों की समस्याएं बढ़ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










