हाइवा से कुचल कर युवक की मौत, जाम

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर : महनार मोहिउद्दीननगर मुख्य पथ के बघड़ा गांव के समीप सोमवार की दोपहर हाइवा से कुचल कर एक युवक की मौत हो गयी़ घटना के बाद चालक हाइवा लेकर भागने में सफल रहा. मृतक युवक की पहचान ओपी क्षेत्र के दशहरा पंचायत के बड़की बेड़ी बालूपर के ठंगन राम के 40 वर्षीय पुत्र नगीना […]

विज्ञापन

मोहनपुर : महनार मोहिउद्दीननगर मुख्य पथ के बघड़ा गांव के समीप सोमवार की दोपहर हाइवा से कुचल कर एक युवक की मौत हो गयी़ घटना के बाद चालक हाइवा लेकर भागने में सफल रहा. मृतक युवक की पहचान ओपी क्षेत्र के दशहरा पंचायत के बड़की बेड़ी बालूपर के ठंगन राम के 40 वर्षीय पुत्र नगीना राम के रूप में की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची ओपी पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ घटना से उबले लोगों ने सड़क जाम करते हुए प्रशासन विरोधी नारे लगाये़ घटना के बाबत लोगों का बताना था कि मृतक साइकिल से अन्यत्र जा रहा था.

इसी बीच वितरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही हाइवा की चपेट में युवक आ गया़ जिससे उससे साइकिल के परखच्चे उड़ गये और युवक को पूरे शरीर को रौंदते हुए चालक हाइवा के साथ फरार हो गया़ युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गयी़ घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने महनार मोहिउद्दीननगर मुख्य पथ घटना स्थल बघड़ा गांव के समीप बांस बल्ले से सड़क जाम कर दी़ लोगों का बताना था कि इस पथ की चौड़ाई कम होने के कारण आये दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है.
उपर से अनियंत्रित तरीके से वाहनों का चालकों के द्वारा परिचालन किया जाता है़ पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर सिर्फ दोपहिये वाहन की जा��च करती है़ घटना स्थल पर पहुंचे बीडीओ मनोज कुमार व अवर निरीक्षक रणजीत सिंह ने लोगों को समझा बूझाकर काफी मशक्कत के बाद करीब घंटे भर के बाद जाम समाप्त करवाने में सफलता प्राप्त की़ बीडीओ मनोज कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना अंतर्गत मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन