मोबाइल का लोकेशन खोलेगा मौत का राज

जांच में जुटा समस्तीपुर डीआइयू टीम का टेक्निकल सेल 24 घंटे के अंतराल पर बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला था विकास का सिर व धड़ समस्तीपुर : विकास के हत्यारों का राज खोलने के लिए पुलिस ने काम करना शुरू कर दिया है़ एसपी हरप्रीत कौर के आदेश पर समस्तीपुर डीआइयू टीम की टेक्निकल सेल […]
जांच में जुटा समस्तीपुर डीआइयू टीम का टेक्निकल सेल
24 घंटे के अंतराल पर बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला था विकास का सिर व धड़
समस्तीपुर : विकास के हत्यारों का राज खोलने के लिए पुलिस ने काम करना शुरू कर दिया है़ एसपी हरप्रीत कौर के आदेश पर समस्तीपुर डीआइयू टीम की टेक्निकल सेल इस पर काम कर रही है, जो मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल के जरिये विकास के हत्यारों की पहचान करने में जुट गयी है. उधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास का मोबाइल भी मिल गया है़, जो उसके जींस के पॉकेट में था.
पुलिस उसके मोबाइल नंबर का सीडीआर निकालकर जांच शुरू कर दी है़ विकास की पत्नी प्रियंका का मोबाइल अभी तक पुलिस को हाथ नहीं लगा है़ प्रियंका के मोबाइल मिलने से पुलिस को कई साक्ष्य मिलने की उम्मीद है. विकास की पत्नी प्रियंका ने अपना मोबाइल भी विकास के पास ही होने की बात कही थी.
लेकिन उसका मोबाइल विकास के पास से नहीं मिलना मामले को पेचीदा बना रहा है़ हालांकि विकास की पत्नी प्रियंका ने पुलिस को एक अपना और एक विकास का नंबर पुलिस को बतायी है. जिसकी पुलिस जांच कर रही है.
अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी: मथुरापुर ओपी पुलिस को बूढ़ी गंडक नदी किनारे सारी ढाब में 24 घंटे के अंतराल पर विकास का सिर और धड़ मिला था़ इसमें सिर मंगलवार की शाम एवं धड़ बुधवार की शाम बरामद हुई थी. मथुरापुर ओपी अध्यक्ष सीके टुडू के अनुसार सिर मिलने की घटना के बाद पहचान होने से पूर्व ही पुलिस के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उसी एफआइआर में धड़ मिलने की बात और पहचान होने की जुड़ती चली गयी है.
उधर, बताया जाता है कि विकास के पिता बेगूसराय बछवाड़ा के मानोपुर रुदौली निवासी विजय साह ने अपने पुत्र की हत्या के पीछे किसी के हाथ होने की शंका जाहिर नहीं की है़ इसलिए इस जघन्य हत्याकांड के पीछे कौन है इसका खुलासा पुलिस को ही करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




