हसनपुर रोड स्टेशन की पार्किंग में अवैध वसूली, कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : स्टेशनों पर पार्किंग चार्ज के नाम पर अवैध वसूली का धंधा फल-फूल रहा है. कहीं रेट चार्ट नहीं है तो कहीं यात्रियों की शिकायत के लिये पेटी गायब हैं. इस अवैध वसूली के शिकार खुद रेल कर्मचारी भी होने लगे हैं. सेक्शन के रेलखंडों के साथ ही समस्तीपुर जंक्शन के मुख्य द्वार स्थित […]
समस्तीपुर : स्टेशनों पर पार्किंग चार्ज के नाम पर अवैध वसूली का धंधा फल-फूल रहा है. कहीं रेट चार्ट नहीं है तो कहीं यात्रियों की शिकायत के लिये पेटी गायब हैं. इस अवैध वसूली के शिकार खुद रेल कर्मचारी भी होने लगे हैं. सेक्शन के रेलखंडों के साथ ही समस्तीपुर जंक्शन के मुख्य द्वार स्थित पार्किंग स्टैंड में भी यात्रियों को यह रेट चार्ट दिखाई नहीं पड़ता है.
यात्रियों की समस्या पर जब अधिकारी की पूछताछ होती है तो यहां-वहां रेट चार्ट रखे जाने की बात कह कर मामले को टाल दिया जाता है. गत दिनों हसनपुर रोड स्थित पार्किंग में एक आइआरसीटीसी के कर्मचारी से अवैध वसूली की शिकायत पर संज्ञान लेते हुये रेल मंडल ने जांच का आदेश दिया है.
साथ ही इसकी जांच की जवाबदेही समस्तीपुर के डीसीआई को दी गयी है. इधर, यात्रियों की मानें तो पार्किंग स्टैंडों में तय कीमत के मुकाबले तीन गुणा से अधिक कीमत की वसूली की जाती है. जिसे देने के लिये यात्री व उसके परिजन बाध्य होते हैं. इधर, रेल मंडल के वाणिज्य विभाग की मानें तो यात्रियों से इस तरह की अवैध वसूली की किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिलने से ऐसी घटनाओं पर आगे संज्ञान लेना मुश्किल हो जाता है.
जबकि तय मानकों के अनुसार यात्रियों से लिया जाने वाला पार्किंग शुल्क की जानकारी के लिये इसे चार्ट पर आम लोगों के लिये दर्शाना आवश्यक है. समस्तीपुर रेल मंडल के एसीएम पीआरपी सिंह ने बताया कि अवैध वसूली की घटनाओं को बर्दास्त नहीं किया जायेगा. शिकायत मिली है. जांच शुरु कर दी गयी है. सभी पार्किंग संचालकों को नियमों का पालन हर-हाल में करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




