बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर व दरभंगा में बोले तेजस्वी, जाति-धर्म के नाम जनता को भटका रही भाजपा
Updated at : 24 Apr 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय/वैशाली/समस्तीपुर/दरभंगा : विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर व दरभंगा में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. बेगूसराय के गढ़पुरा में उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को जाति व धर्म के नाम पर भटकाया जा रहा है. नरेंद्र मोदी की सरकार आरएसएस एवं नागपुरिया मुख्यालय के आदेश पर देश […]
विज्ञापन
बेगूसराय/वैशाली/समस्तीपुर/दरभंगा : विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर व दरभंगा में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. बेगूसराय के गढ़पुरा में उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को जाति व धर्म के नाम पर भटकाया जा रहा है.
नरेंद्र मोदी की सरकार आरएसएस एवं नागपुरिया मुख्यालय के आदेश पर देश की जनता को मुद्दे से भटका कर जाति, धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है. वहीं, वैशाली के पातेपुर में कहा कि साजिश के तहत लालू को जेल में बंद कर दिया गया. उन्होंने समस्तीपुर के विभूतिपुर व दरभंगा के मनीगाछी व बहेड़ी में कहा कि देश के संविधान एवं आरक्षण को अगर बचाना है, तो महागठबंधन को जिताना होगा. संविधान एवं आरक्षण को बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण चुनाव है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




