समस्तीपुर रेल मंडल के नये डीआरएम बने अशोक माहेश्वरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2019 1:17 AM
समस्तीपुर : रेलवे बोर्ड ने देशभर के कई रेल अधिकारियों का तबादला कर दिया है. समस्तीपुर मंडल रेल के नए डीआरएम अशोक माहेश्वरी बने हैं. सेंट्रल रेलवे में कार्यरत अशोक माहेश्वरी से भी समस्तीपुर मंडल में आरके जैन द्वारा किये गए कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद होगी. वर्तमान मंडल रेल प्रबंधक आर के जैन […]
समस्तीपुर : रेलवे बोर्ड ने देशभर के कई रेल अधिकारियों का तबादला कर दिया है. समस्तीपुर मंडल रेल के नए डीआरएम अशोक माहेश्वरी बने हैं. सेंट्रल रेलवे में कार्यरत अशोक माहेश्वरी से भी समस्तीपुर मंडल में आरके जैन द्वारा किये गए कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद होगी.
वर्तमान मंडल रेल प्रबंधक आर के जैन ने मिथिला पेंटिंग को घर से निकलकर देश और दुनिया भर में नई पहचान दिलाई. श्री जैन के आने के बाद बहुत कुछ बदला, रेल का चौमुखी विकास हुआ. कई रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदल गयी. नई रेल लाइन का उद्धघाटन भी इनके कार्यकाल में हुआ. इन्हें बेस्ट डीआरएम का अवार्ड भी मिल चुका है. रेल यात्रियों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले नए डीआरएम भी राजस्थान के ही है, उनसे भी रेल के विकास की उम्मीद रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










