रायपुर बुजुर्ग व झपही में आग लगने से 15 घर जल कर राख

Updated at : 08 Mar 2019 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
रायपुर बुजुर्ग व झपही में आग लगने से 15 घर जल कर राख

लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान ग्रामीणों ने पंपसेट की मदद से आग पर पाया काबू सरायरंजन : थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित सन्यासी टोल वार्ड 13 में बुधवार की देर रात नवल गिरी के घर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते बगल के गुनाई गिरी, राकेश गिरि, धर्मेंद्र गिरि, […]

विज्ञापन

लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान

ग्रामीणों ने पंपसेट की मदद से आग पर पाया काबू
सरायरंजन : थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित सन्यासी टोल वार्ड 13 में बुधवार की देर रात नवल गिरी के घर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते बगल के गुनाई गिरी, राकेश गिरि, धर्मेंद्र गिरि, जितेंद्र गिरि, हरेराम गिरि, राजेश्वर गिरि, गोपाल गिरि के घर भी इसकी चपेट में आ गये. इस घटना में नगदी, जेवरात, वस्त्र एवं खाने-पीने के सामान सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गये.
इसमें राजेश्वर गिरी के 70 हजार रुपये व नवल गिरी के 40 हजार रुपये नकद जलने की बात कही जा रही है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में सो रहे लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर खुले मैदान की ओर भागे. आग की लपटों व लोगों की चीख-पुकार को सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर आग को निजी पंपसेट चालू कर काबू पाने का प्रयास करने लगे.
कुछ ग्रामीणों ने अग्निशामक दस्ता को सूचित किया. सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशामक दस्ता के लोगों ने आग पर काबू पा लिया. हालांकि इसमें जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है. अगलगी की सूचना पर स्थानीय सीओ विजय कुमार तिवारी घटनास्थल पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों की जांच का आदेश दिया. जांच के बाद सभी पीड़ित परिवार को 98-98 सौ रुपये का चेक प्रदान किया.
साथ में अग्नि पीड़ित परिवारों को पॉलिथीन उपलब्ध कराये गये हैं. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण महेश्वर सहनी, अनिल साह, संजीव कुमार, जिला पार्षद हरेराम सहनी, रोशन गिरि, संजय शर्मा, सुशील पुरी, उमेश सहनी, विनोद सहनी, राज कुमार सहनी, रवीन्द्र साह आदि लोगों ने अग्नि पीड़ित परिवार को अंग वस्त्र, बर्तन, खानेपीने व रहने की स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करायी है. फिलहाल खानेपीने का व्यवस्था सरकारी स्तर से नहीं किया जा सका था.
विभूतिपुर : प्रखंड के चकहबीब पंचायत अंतर्गत झपही टोला में बुधवार देर शाम आग लग जाने से 7 घर जल गये. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया. मुखिया हमीद मियां ने अपने स्तर से सभी पीड़ितों के बीच दो-दो हजार नगद रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करायी है. सीओ उदयकांत मिश्र ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन देने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन