ePaper

पैक्स चुनाव को लेकर 1229 प्रथम मतदान पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 13 Nov 2024 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स चुनाव को लेकर 1229 प्रथम मतदान पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जिला के सभी प्रखंडों के कुल 323 सहकारी समितियों में पांच चरणों में होने वाले पैक्स चुनाव को दूसरे दिन दो पालियों में 1229 प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला के सभी प्रखंडों के कुल 323 सहकारी समितियों में पांच चरणों में होने वाले पैक्स चुनाव को दूसरे दिन दो पालियों में 1229 प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. नेतृत्व कोषांग के नोडल पदाधिकारी और मुख्य मास्टर सतीश कुमार यादव कर रहे थे. प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनरों ने प्रथम मतदान पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि प्रथम मतदान पदाधिकारी वास्तविक मतदान के दिन अपने मतदान केंद्र पर मतदाता सूची की चिन्हित प्रति के प्रभारी होंगे. उपलब्ध करायें गये कागजातों के आधार पर मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी होंगे. मतदाता सूची में पुरुष मतदाता के नाम एवं क्रमांक को रेखांकित करेंगे एवं महिला मतदाताओं के मामले में उपर्युक्त रेखांकन करते हुए महिला मतदाताओं के नाम के दाईं टिक अंकित करने के साथ ही पुरुष एवं महिला के प्रतिशत का रिकॉर्ड भी रखेंगे. प्रथम मतदान पदाधिकारी अध्यक्ष पद का मतपत्र संबंधित मतदाता को निर्गत करेंगे. मतदाता को मतपत्र निर्गत करते समय वे मतपत्र के प्रतिपर्ण पर संबंधित मतदाता का हस्ताक्षर भी लेंगे और उक्त प्रतिपर्ण पर इपिक के लिए एक एवं अन्य पहचान पत्र के लिए दो लिखेंगे. वहीं मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के द्वारा पैक्स चुनाव 2024 में पांचों चरणों में होने वाले मतदान प्रारंभ करने का समय पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस पैक्स चुनाव में अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी सदस्य के कुल 12 पदों का चुनाव बैलेट के माध्यम से होना है.अध्यक्ष पद का मतपत्र लाल रंग, प्रबंधकारिणी सदस्य में सामान्य कोटि के लिए नारंगी रंग, पिछड़ा कोटि पर्षद के लिए हरा रंग, अतिपिछड़ा कोटि के पर्षद के लिए सफेद एवं अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आसमानी रंग के कागज पर काला रंग से मुद्रित होंगे.

जिले के 323 सहकारी समितियों में पांच चरणों में होगा चुनाव

अध्यक्ष पद अनारक्षित कोटि के लिए निर्धारित है, जबकि प्रबंधकारिणी सदस्य में सामान्य कोटि के लिए पांच पद जिसमें तीन अनारक्षित तथा दो महिला के लिए वहीं पिछड़ा वर्ग,अति पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति जनजाति कोटि में सभी कोटि के लिए दो-दो पद जिसमें एक-एक पद महिला के लिए आरक्षित हैं. अर्थात अध्यक्ष समेत सभी कोटि के प्रबंधकारिणी सदस्यों के कुल 12 पदों के लिए चुनाव होना है.मतदान के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण सामग्रियां यथा मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियां की तीन प्रति, मतदान केन्द्र प्रभेदक सील, प्लास्टिक वोटिंग स्टिक, मतपेटी, निर्धारित विहित प्रपत्र,मेटल सील एवं मेटल रूल है. मतदान दल पदाधिकारियों को मतपत्र गश्ती दल के पदाधिकारियों द्वारा मतदान तिथि के दिन सुबह 05:00 बजे तक मतदान केंद्र पर उपलब्ध करायेंगे. प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार, श्रीनाथ ठाकुर, राजेश कुमार, मनीष चन्द्र प्रसाद, तनवीर आलम, आशुतोष कुमार झा, अशोक कुमार, संजीव कुमार, अरूण कुमार राम, विजय कृष्ण, विनोद कुमार, अरविन्द कुमार, राम दयाल सिंह, मनमोहन चौधरी, कपिलेश्वर प्रसाद सिंह, चन्दन कुमार,पवन शंकर भारद्वाज, विवेकानन्द कर्मशील, विश्वामित्र प्रसाद, मो. एजाज अहमद अंसारी, महावीर सहनी, राजीव कुमार, निर्मल कुमार, विश्वनाथ सिन्हा, पवन कुमार यादव,अनुपम कुमार सिन्हा, राम किशोर राय, अंजनी कुमार पाण्डेय, मंगलेश कुमार, रामानुज कुमार, कौशल कुमार, प्रवीण कुमार सिन्हा, सुनील कुमार महतो, अभिषेक अभय, कुमार अनुशीलन, पवन कुमार शर्मा सहित अन्य ने प्रशिक्षण दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन