हड़ताल पर गये टेक्नीशियन

समस्तीपुर : जिले में कार्यरत लैब टेक्नीशियन गुरुवार से हड़ताल पर चले जायेंगे़ इसकी झलक बुधवार की शाम देखने को मिली, जब ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने शहर की सड़कों पर मशाल जुलूस निकालकर आम लोगों को अपनी मांगों और परिस्थितियों से रूबरू कराया़ इससे प्रशासन और सरकार को भी उन्होंने […]
समस्तीपुर : जिले में कार्यरत लैब टेक्नीशियन गुरुवार से हड़ताल पर चले जायेंगे़ इसकी झलक बुधवार की शाम देखने को मिली, जब ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने शहर की सड़कों पर मशाल जुलूस निकालकर आम लोगों को अपनी मांगों और परिस्थितियों से रूबरू कराया़ इससे प्रशासन और सरकार को भी उन्होंने अपनी ताकत का अहसास कराया़ टेक्नीशियनों के हड़ताल से जिला भर में पैथोलॉजी टेस्ट ठप हो जायेगा़ इसका सीधा असर लोगों की सेहत और स्वास्थ्य महकमें से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर दिखेगा़ बता दें कि हाइकोर्ट ने राज्य के सभी गैर मानक पैथोलॉजी सेंटर को अागामी नौ सितंबर तक बंद कर देने का आदेश दिया है़ इस आदेश से जहां जिले के करीब 300 टेक्नीशियनों के समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. वहीं छह सितंबर से 13 सितंबर तक होने वाले इस हड़ताल के कारण मरीजों की परेशानियां भी काफी बढ़ जायेंगी़
जानकारों के अनुसार, वर्तमान में करीब साढ़े सात हजार मरीजों का प्रतिदिन पैथोलॉजिकल जांच हो रहा है़ जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन जांच घरों के बंद होने से कितनी अधिक संख्या में मरीज प्रभावित होंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










