आर्केस्ट्रा में गाना बजाने को ले दो गुटों में मारपीट

सरायरंजन : घटहो ओपी क्षेत्र के चकवा गांव में गुरुवार को छठ महापर्व के अवसर पर आर्केस्ट्रा का में गाना बजाने को लेकर खजुरी के कुछ लोगों से विवाद हो गया. शुक्र वार की सुबह दोनों गुटों में जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष से सात लोग के घायल होने की बात कही गई […]
सरायरंजन : घटहो ओपी क्षेत्र के चकवा गांव में गुरुवार को छठ महापर्व के अवसर पर आर्केस्ट्रा का में गाना बजाने को लेकर खजुरी के कुछ लोगों से विवाद हो गया. शुक्र वार की सुबह दोनों गुटों में जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष से सात लोग के घायल होने की बात कही गई है. दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हैं.
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार चकवा टोला के ग्रामीणों ने राम विवाह का आयोजन किया गया. जिसमें भक्ती गीत बजाया जा रहा था. खजुरी के कुछ लोग पहुंचकर भोजपुरी गाना बजाने का जोड़ देने लगे. इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे. घटना की सूचना पर दलसिंहसराय डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जानकारी ली. ग्रामीणों को समझाबुझा शांत कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










