युवा कांग्रेस ने शकील अहमद का किया पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने शकील अहमद का किया पुतला दहन

युवा कांग्रेस ने शकील अहमद का किया पुतला दहन

विज्ञापन

राहुल गांधी के विरुद्ध अपमानजनक बयान को लेकर जताया रोष सहरसा . पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को डरपोक नेता कहे जाने के अपमानजनक बयान के विरोध में मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला की अध्यक्षता में वीर कुंवर सिंह चौक पर आयोजित किया गया. जहां शकील अहमद का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी ने शकील अहमद को केंद्रीय मंत्री, संगठन महासचिव, कांग्रेस केंद्रीय कार्य समिति का सदस्य, बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे. वही शकील अहमद आज राहुल गांधी के खिलाफ ओछी बयानबाजी कर रहे हैं. यह स्पष्ट है कि वे नरेंद्र मोदी को खुश करने व भाजपा-जदयू में जाने की मंशा से ऐसा कर रहे हैं. एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि शकील अहमद कांग्रेस पार्टी के अंदर वर्षों से भाजपा के स्लीपर सेल की तरह कार्य कर रहे थे. युवा कांग्रेस सहरसा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष मजनू हैदर कैश ने कहा कि आज राहुल गांधी नहीं होते तो वे स्वयं पार्टी में प्रदेश कार्य समिति के प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष जैसे पदों तक नहीं पहुंच पाते. कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला सचिव डेविड यादव, जिला महासचिव बंटी सिंह यादव, रामशरण कुमार, नगर अध्यक्ष रविकांत राजा, कहरा प्रखंड अध्यक्ष सोहन कुमार, सौरबाजार प्रखंड अध्यक्ष अजीत सरकार, मो अल्ताफ, सनोवर, प्रियांशु कुमार, शिवम कुमार, अमन कुमार, गुड्डू कुमार, नवाज अख्तर, साइन आलम, आयुष सिंह, मणिभूषण कुमार, राजीव शर्मा,रुपेश शाह ,राजन शेर, राजा कुमार, चंदन कुमार, अंकित कुमार, बाबुल कुमार सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन