सदर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रेसवार्ता में साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने दी पूरी जानकारी सहरसा . जिले में अपराध नियंत्रण व अवैध हथियारों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुरुवार को सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में एक युवक को अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कार्यस्थ टोला वार्ड संख्या 31 स्थित एक मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा युवक अवैध गतिविधियों व शराब बिक्री में संलिप्त है. सूचना की पुष्टि के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली. पुलिस को देख एक युवक भागने का प्रयास करने लगा. जिसे तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया गया. पकड़े गए युवक से जब नाम पता पूछा गया तो उसने विद्यापति नगर वार्ड नंबर 19 निवासी मोहन ठाकुर का पुत्र संदीप कुमार बताया. वहीं तलाशी के दौरान उसके कमरे से एक देसी पिस्टल, एक कट्टा, दो मैगजीन एवं पांच कारतूस बरामद किया गया. उसके बाद बरामद सामानों की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही पकड़े गए युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस गिरफ्तार युवक के आपराधिक नेटवर्क व पूर्व गतिविधियों की भी जांच कर रही है. वहीं छापेमारी टीम में पुनि सह सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, पुअनि सरोज सिंह, पुअनि बालेश्वर कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. वहीं सहरसा पुलिस ने आमलोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, शराब बिक्री अथवा हथियारों से संबंधित सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. इसको लेकर हेल्पलाइन नंबर 06478225554 भी जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन