बाइक पर सवार दो युवक दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बाइक पर सवार दो युवक दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

पतरघट. पस्तपार पुलिस के द्वारा शनिवार की शाम एनएच-106 स्थित विश्वकर्मा चौक से एक बाइक पर सवार दो युवक को दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया. पस्तपार प्रभारी पंकज यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विश्वकर्मा चौक से स्थानीय पुलिस द्वारा एक बाइक पर सवार दो युवक को संदेहास्पद स्थिति में देख रोका गया तथा तलाशी ली गयी. जिसमें उसकी बाइक की डिक्की से 350 एमएल की दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार युवक अमर कुमार पिता जगदीश यादव ग्राम रसलपुर थाना बनमा ईटहरी व दूसरा युवक विनित कुमार पिता दिलीप यादव ग्राम जलैया पस्तपार का निवासी है. उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवक के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा बाइक को जब्त कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन