40 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

40 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

विज्ञापन

महिषी. जलई ओपी क्षेत्र के रोड नंबर 17 के बघवा पेट्रोल पंप के समीप बस से आपूर्ति करने पहुंचे दो नाबालिग किशोर कारोबारी को 40 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. मिली जानकारी के अनुसार ओपी अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार को तस्कर के सहरसा की ओर से आने वाली बस से बघवा आने की सूचना मिली. सूचना के आलोक में पुलिस बल के जवानों ने दरभंगा जिले के जमालपुर निवासी दुखी यादव के 16 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार व सहरसा निवासी नरेश यादव के पुत्र 15 वर्षीय सत्यम कुमार को कफ सीरप के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया. दोनों को न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेजा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन