आग से दो परिवार का दो घर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट
आग से दो परिवार का दो घर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट
अज्ञात कारणों से लगी आग सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के भवड़ा गांव में बीते बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से दो परिवार का दो घर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. मिली जानकारी के अनुसार खजुराहा पंचायत के भवड़ा वार्ड 2 में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी. हो हल्ला के बाद आसपास के ग्रामीणों के जुटने पर किसी तरह आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक अगलगी की घटना में दो परिवार के सुरेश साह व मनीष कुमार का बांस व फूस से बना घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति में दैनिक उपयोग की सामग्री, अनाज, कपड़ा आदि जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया. घटना की सूचना के बाद उप प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार यादव ने पीड़ित परिवार से मिल हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए सीओ सौरभ कुमार को मामले की सूचना देकर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किये जाने की मांग की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए