स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर दो पंखे की चोरी
काशनगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय फतेहपुर में अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दो पंखे की चोरी कर ली.
सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय फतेहपुर में अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दो पंखे की चोरी कर ली. इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी है. जानकारी अनुसार रक्षाबंधन पर्व के दौरान विद्यालय में अवकाश अवधि में अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दो पंखे की चोरी कर ली. चोरी की घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य लोगों को तब हुई जब बीते मंगलवार को पुनः विद्यालय संचालन के लिए पहुंंचे. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. प्रधानाध्यापक अक्षय कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी मुहर्रम पर्व के दौरान अवकाश अवधि में अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दो पंखे की चोरी कर ली थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए