दो बाइक पर सवार तीन युवक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दो बाइक पर सवार तीन युवक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आलोक में की गयी घेराबंदी में मिली सफलता महिषी. गुप्त सूचना के आलोक में की गयी घेराबंदी में दो बाइक पर सवार तीन युवक को कट्टा, तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. ओपी अध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार को रोड नंबर 17 से हथियार बंद युवक के गुजरने व किसी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली. त्वरित कार्रवाई में ज्ञान रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआई अमित कुमार व पीएसआई राजकमल सदल बल जुम्मा चौक के समीप वाहन जांच शुरू कराया. पुलिस को देख तीनों युवक वापस मुड़ भागने की फिराक में थे, लेकिन सफल नहीं हुए. तलाशी में हथियार बरामदगी के बाद बाइक को जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर थाना लाया. इनकी पहचान डरहार ओपी क्षेत्र के चौरनियां निवासी स्व लखन यादव के पुत्र संजय यादव, चंपापुर निवासी भीम यादव के पुत्र विकास कुमार व नवहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अकलू यादव के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है. तीनों को आर्म्स एक्ट में न्यायिक हिरासत में जेल भिजवाया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन