94 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

94 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 94 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों में देहद रोड व मैना पुल से चिल्लराही जाने वाली सड़क में छापेमारी की गयी. इस दौरान देहद रोड स्थित पुलिया के समीप से देहद गांव निवासी अंकुश कुमार उर्फ अंकु को 14 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा मैना पुल से चिल्लराही जाने वाली सड़क में छापेमारी के दौरान एक बाइक सवार दो तस्कर को 80 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान बसनही थाना क्षेत्र के गोंदराम निवासी मुरारी कुमार व काशनगर थाना क्षेत्र के अरसी गांव निवासी भूपेश कुमार के रूप में की गयी. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन