ठाकुरबाड़ी से चोरों ने ठाकुर जी की मूर्ति ही कर ली चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Feb 2025 5:44 PM
सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से मंगलवार की रात्रि चोरों ने बेशकीमती मूर्तियां की चोरी कर ली.
सलखुआ. सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से मंगलवार की रात्रि चोरों ने बेशकीमती मूर्तियां की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी. ठाकुरबाड़ी मंदिर के पुजारी स्थानीय राम खेलावन दास ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. चोरी गयी मूर्ति की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. बुधवार की सुबह पुजारी रामखेलावन दास ठाकुरबाड़ी पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था. इसके बाद अंदर में गर्भगृह से भगवान राधा कृष्ण की अष्ट धातु की मूर्तियां गायब थी. सिंहासन खाली पड़ा था. उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. ठाकुर जी की चोरी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मंदिर के पास जुटकर चोरों को गिरफ्तार करने व मूर्तियों की बरामदगी की मांग करने लगे. जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सलखुआ पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया. चोरों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राम कुमार यादव उर्फ कुंवर यादव, पैक्स अध्यक्ष रमन कुमार बब्बू, प्रतिमा दाता सुरेश यादव, राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष रणवीर यादव सहित अन्य ग्रामीण आदि ने बताया कि मंगलवार की आधी रात अज्ञात चोरों ने ठाकुरबाड़ी का ताला तोड़कर बेशकीमती अष्टधातु की बनी राधाकृष्ण की मूर्तियां चोरी कर ली. वहीं लोगों ने बताया कि इस ठाकुरबाड़ी में जिसने भी सच्चे मन से भगवान से जो याचना की है, वह पूरी हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि यदि मामले का शीघ्र उद्भेदन नहीं होता है तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. शीघ्र मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. फोटो – सहरसा 15 – खाली पड़ा सिंहासन. फोटो – सहरसा 16 – चोरी गयी मूर्ति की तस्वीर.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










