युवक की असामयिक मौत से गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

युवक की असामयिक मौत से गांव में पसरा मातम

विज्ञापन

सोनवर्षा. नगर क्षेत्र में गुरुवार की रात पेड़ काटने के दौरान दो पाटों के बीच दब जाने से गंभीर रूप से जख्मी एक 38 वर्षीय युवक की असामयिक मौत से मातम छा गया. जानकारी अनुसार नगर क्षेत्र के मनौरी गांव में आगामी सात मार्च से प्रारंभ हो रहे संतमत सतसंग की तैयारी को लेकर जलावन के लिए एक विशाल पेड़ कटाया जा रहा था. पेड़ काटने के दौरान दो मोटे सील के बीच सोहा वार्ड चार निवासी मनोज मुखिया दब गये. आनन फानन में उसे बाहर निकाल सहरसा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. लेकिन गुरुवार की रात इलाज के दौरान ही मनोज की मौत हो गयी. शुक्रवार को शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी सजन देवी रोते बिलखते बार-बार बेहोश हो जाती थी. जिन्हें गांव की अन्य महिलाओं द्वारा संभालने का प्रयास किया जा रहा था. दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही संतमत सतसंग कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव इंद्रदेव साह, दिनेश बाबा, अमीर राम, संजय साह, विपिन ठाकुर, हरिमोहन यादव उर्फ गुड्डू यादव सहित अन्य गणमान्यों ने कमेटी की तरफ से मृतक के क्रिया कर्म का समस्त खर्च एवं मृतक के पुत्री के नाम कम से कम 50 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया. वहीं ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के निदेशक दीपक कुमार ने मृतक के एक पुत्र को दसवीं तक की शिक्षा निशुल्क देने के लिए आश्वस्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन