फरवरी में खड़का तेलवा की नाबालिग लड़की अब तक नहीं हुई बरामद

Updated:
विज्ञापन

फरवरी में खड़का तेलवा की नाबालिग लड़की अब तक नहीं हुई बरामद

विज्ञापन

ग्राम पंचायत के मुखिया अनिता सिंह से पीड़ित परिजन ने न्यायिक गुहार की मांग नवहट्टा . प्रखंड क्षेत्र के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़का तेलवा वार्ड संख्या 07 से एक नाबालिग लड़की 9 फरवरी को पढ़ाई कर घर लौटने के क्रम में लापता हो गयी थी. घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी लड़की की बरामदगी नहीं हो सकी है. पीड़ित परिजनों ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. 21 फरवरी को परिजनों ने ग्राम पंचायत की मुखिया अनिता सिंह को भी आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगायी. मुखिया ने जिला प्रशासन से बातचीत कर लड़की की शीघ्र बरामदगी की मांग की है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस गोपनीय तरीके से कार्रवाई कर रही है और जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन