ePaper

पर्व को लेकर जाम से कराह रहा बाजार

Updated at : 30 Oct 2024 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
पर्व को लेकर जाम से कराह रहा बाजार

दीपावली और महापर्व छठ पूजा को लेकर हर रोज बाजार में हो रही भीड़

विज्ञापन

नप अब करेगी बैठक सिमरी बख्तियारपुर दीपोत्सव और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार मे बीते कई दिनों से जाम की स्थिति बन रही है. पर्व से जुड़ी खरीददारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं. लेकिन बाजार में जाम की स्थिति ऐसी बन रही है कि लोगो का चलना भी मुश्किल हो रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी इ रिक्शा वाले उत्पन्न कर रहे हैं. जिस कारण जाम कुछ ही मिनटों में महाजाम में तब्दील हो जा रही है. प्रशासन कान में तेल डाल सोया दीपावली और महापर्व छठ पूजा को लेकर हर रोज बाजार में हो रही भीड़ को लेकर स्थानीय अनुमंडल प्रशासन तनिक भी ध्यान नहीं दे रहा है. जिस कारण लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि सहरसा में जब दीपावली और छठ को लेकर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वारा यातायात के सुगम संचालन और नियंत्रण के लिए कई दिशा – निर्देश जारी किये गए हैं तो सिमरी बख्तियारपुर मे भी अनुमंडल प्रशासन द्वारा यातायात सुगमता के लिए कदम उठाया जाना चाहिए था. नप करेगा एक को बैठक सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में हर रोज पर्व को लेकर जाम लग रही है. लेकिन नगर प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं जाना आश्चर्य पैदा करता है. नपवासियों के मुताबिक जब नप कार्यालय को यह मालूम है कि हर वर्ष पर्व के दौरान जाम लगता है तो अब तक यातायात सुगमता संबंधी कोई आदेश क्यों नहीं निकाला गया. आश्चर्य की बात यह है कि दीपावली और छठ पूजा को लेकर बाजार में जाम बीते कई दिनों से लग रही है और नप दीपावली समाप्त होने के बाद एक नवंबर को बैठक ही करेगी. नपवासियों के मुताबिक जब हर वर्ष यह परेशानी होती है तो यह बैठक पहले ही कर जाम का समाधान निकाल लिया जाना चाहिए था. अभी सबसे ज्यादा जरूरी बाजार में ई रिक्शा को रोकना है ताकि जाम महाजाम ना बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन