ePaper

कार और हाइवा की टक्कर में शिक्षक की मौत, चार जख्मी

Updated at : 28 Dec 2024 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
कार और हाइवा की टक्कर में शिक्षक की मौत, चार जख्मी

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं.

विज्ञापन

बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात की घटना, हाइवा और कार की टक्कर में कार के उड़ गये परखच्चे, प्रतिनिधि, सौरबाजार. सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. घटना बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात में हुई. जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार में सवार पांच व्यक्ति बैजनाथपुर की तरफ से सौरबाजार की ओर आ रहे थे. जो बेलहा गांव के पास एक हाइवा से टकरा गयी. इसमें कार में सवार एक युवक की मौत हो गयी और उनमें सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसका इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. हाइवा और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. मृतक की पहचान किशनगंज जिला निवासी बिनोद गुप्ता के 32 वर्षीय पुत्र हाई स्कूल शिक्षक रितेश कुमार के रूप में हुई. मृतक रितेश की शादी महज एक वर्ष पूर्व सौरबाजार नगर पंचायत निवासी भोगल गुप्ता की पुत्री से हुई थी. उन्हें कोई संतान भी नहीं हुआ था. वे ससुराल आये हुए थे और अपने ससुराल के ही चार अन्य रिश्तेदारों के साथ कार से बैजनाथपुर गये हुए थे. जहां से देर-रात वापस लौटने के दौरान सड़क हादसा का शिकार हो गये. जख्मी में एक की स्थिति गंभीर जख्मी में सौरबाजार नगर पंचायत निवासी अभिषेक कुमार, मन्नु कुमार, आदित्य कुमार और हेमंत कुमार शामिल है. सभी जख्मी का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. इनमें दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सूचना पर सौरबाजार पुलिस ने घायल को परिजनों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मालूम हो कि बैजनाथपुर से सौरबाजार के बीच बराबर सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है. इस छह किलोमीटर की दूरी में कई टर्निंग प्वाइंट हैं. जहां वाहन चालक धोखा खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. इन टर्निंग प्वाइंट पर पथ निर्माण विभाग द्वारा कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. जिससे चालक को टर्निंग का पता चल सके. वर्ष 2024 की बात करें तो इस बीच में करीब एक दर्जन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. इनमें आधा दर्जन की मौत भी हो चुकी है. मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि रात में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. चार अन्य जख्मी है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन