प्रतियोगिता में सहरसा की तनुश्री कुमारी रही प्रथम

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सहरसा की तनुश्री कुमारी रही प्रथम

विज्ञापन

प्रमंडल स्तरीय विज्ञान दिवस वक्तृता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सहरसा. प्रमंडलीय पुस्तकालय में शनिवार को प्रमंडल स्तरीय विज्ञान दिवस वक्तृता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने दीप प्रज्वलन कर किया. बच्चों को संबोधित करते जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों को प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी. वक्तृता प्रतियोगिता में सुपौल, मधेपुरा व सहरसा के कक्षा ग्यारहवीं के एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परसाही हाट त्रिवेणीगंज सुपौल की प्राची कुमारी तृतीय, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरहकुरवा कुमारखंड मधेपुरा की सोनी कुमारी द्वितीय व फूलदाय कन्या उच्च विद्यालय बनगांव की तनुश्री कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया. पुरस्कार समारोह में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अमित कुमार ने प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया. आरडीडीई ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी. निर्णायक मंडल में आनंद कुमार झा, आरती कुमारी, पावस कुमार, आनंद कुमार थे. मौके पर ओम शंकर, शशिभूषण कुमार एवं शुवेन्दुजी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन