गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2024 6:30 PM
गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
बाइक की डिक्की से मिलर 1.595 किलो गांजा सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के चिड़ैया थाना अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के संबंध में शुक्रवार को बख्तियारपुर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गुरुवार देर शाम चिड़ैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह को सूचना मिली कि एक गांजा तस्कर बाइक से गांजा लेकर राजनपुर की ओर से नाव पर सवार हो सिसवा घाट पर जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष दलबल के साथ थाना क्षेत्र के सिसवा घाट पहुंचे तो पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति बाइक लेकर तेजी से भागने की कोशिश करने लगा. भाग रहे व्यक्ति को वहां मौजूद पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया. जिसके बाद उसकी तलाशी ली गयी तो उसके बाइक की डिक्की से करीब 1.595 किलो गांजा बरामद किया. पुलिस को पूछताछ के दौरान गांजा तस्कर ने अपना नाम खगड़िया जिला के अमौसी थाना क्षेत्र के बरियाही गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी केवल राय का पुत्र राजदीप कुमार बताया. इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पकड़े गये तस्कर के पास से एक पल्सर बाइक भी जब्त की गयी है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










