सलखुआ सीएचसी में महिला बंध्याकरण शिविर, 35 महिलाओं का सफल ऑपरेशन
फोटो - सीएचसी में बंध्याकरण शिविर में महिलाओं का ऑपरेशन करती चिकित्सकों की टीम
सलखुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन सफल रहा. परिवार नियोजन के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 35 महिलाओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया. स्वास्थ्य विभाग ने परामर्श और सेवाएं प्रदान कर जागरूकता बढ़ाई.
सहरसा, सलखुआ. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलखुआ में शनिवार को महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया. परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में पंजीकृत सभी 35 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन सक्रिय रही और महिलाओं को आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गयीं.
आपके शहर में
डॉ धीरज कुमार की देखरेख में हुआ शिविर
शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरज कुमार की देखरेख में किया गया. शिविर के लिए कुल 35 महिलाओं का पंजीकरण किया गया था. सभी महिलाओं की आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑपरेशन किया गया.
डॉ संतोष कुमार संत ने किया ऑपरेशन
महिला बंध्याकरण ऑपरेशन बनमा इटहरी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत ने किया. उन्होंने सभी 35 महिलाओं का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया. ऑपरेशन के बाद चिकित्सकीय टीम ने महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी की और आवश्यक देखभाल उपलब्ध करायी.
स्वास्थ्यकर्मियों ने संभाली जिम्मेदारी
शिविर के दौरान ओटी असिस्टेंट कुणाल प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट, जीएनएम मिरु कुमारी, जीएनएम सोनी कुमारी, जीएनएम श्वेता कुमारी, काउंसलर किशन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भी शिविर में पहुंचकर महिलाओं को आवश्यक सहयोग दिया.
परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इच्छुक दंपतियों को सुरक्षित परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आयोजित किये जाते हैं. शिविर के माध्यम से महिलाओं को परिवार नियोजन से संबंधित आवश्यक जानकारी और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए