सहरसा मे पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, स्कूल कैप्टन समेत पदाधिकारियों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
सहरसा - बच्चों के साथ प्राचार्य व अन्य

सहरसा - बच्चों के साथ प्राचार्य व अन्य

Saharsa News: सहरसा के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 2026-27 सत्र के लिए छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया. नवनिर्वाचित स्कूल कैप्टन, प्रीफेक्ट्स और सदन कैप्टन को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Saharsa News: जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का अलंकरण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया. समारोह में नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई.

चार सदनों के लिए हुआ छात्र परिषद का गठन

विद्यालय में छात्र परिषद का गठन एक सुव्यवस्थित प्रक्रिया के तहत किया गया. इसके लिए सुभाष, टैगोर, अशोक और रमण नामक चार सदनों का गठन किया गया, जिनमें विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया.

विद्यालय की प्राचार्य मोनिका पांडेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पदनाम के बैज और सैश पहनाकर अलंकृत किया. वहीं वरिष्ठ शिक्षक जेपी साह ने छात्र प्रतिनिधियों को बैज पहनाए. समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद रहे.

स्कूल कैप्टन सहित कई पदों पर छात्रों का चयन

विद्यालय के खेल शिक्षक प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा 12 विज्ञान की छात्रा प्रज्ञा राज को छात्रा संवर्ग का स्कूल कैप्टन तथा विशाल कुमार झा को छात्र संवर्ग का स्कूल कैप्टन बनाया गया.

इसके अलावा विद्यालय प्रीफेक्ट के रूप में जयंत कुमार और मेघा वर्मा, स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में अटल कुमार और निशा कुमारी, जबकि सीसीए कैप्टन के रूप में निखिल राज और मान्या वर्मा का चयन किया गया.

सदन कैप्टन के रूप में सुभाष सदन से सक्षम और श्वेता कुमारी, टैगोर सदन से राज और सांभवी, अशोक सदन से दीपांशधर और पीहू खेतान, जबकि रमण सदन से संयुक्ता स्वर्णकार और कृष को जिम्मेदारी सौंपी गई.

प्राचार्य ने दिलाई शपथ, अनुशासन बनाए रखने का आह्वान

प्राचार्य मोनिका पांडेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व और स्वच्छ शैक्षिक वातावरण बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की सराहना भी की.

वहीं स्कूल कैप्टन प्रज्ञा राज और विशाल कुमार ने कहा कि छात्र परिषद में चयन उनके लिए सीखने और नेतृत्व विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अनुशासन का पालन करते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने की अपील की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Saharsa News: वन महोत्सव के तहत भेंट किए गए पौधे

समारोह के दौरान वन महोत्सव के अवसर पर वन विभाग की ओर से नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सभी सदस्यों को पौधे भेंट किए गए. साथ ही विद्यार्थियों को पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया.

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुजीत कुमार सिंह और प्रकाश कुमार सिंह रहे. समारोह को सफल बनाने में एनके चौधरी, जितेंद्र कुमार, एके भारती, एके चौधरी, कुमार राजीव रंजन, डॉ. गरिमा चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, मुन्ना कुमार, मो. नईम अख्तर, आशीष राज, श्वेतांक कुमार और प्रकाश कुमार प्रीतम सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान


विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन