सहरसा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एनएसएस ने निकाली जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाते एनएसएस स्वयंसेवक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saharsa news: गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बलबीर कुमार झा ने कहा कि तंबाकू एवं धूम्रपान युवाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है. उन्होंने कहा कि भारत में कैंसर, हृदय रोग तथा श्वसन संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों के पीछे तंबाकू सेवन एक प्रमुख कारण है. बिहार के विभिन्न जिलों, विशेषकर सहरसा में कैंसर के मामलों में हो रही वृद्धि चिंता का विषय है.

विज्ञापन

एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

विज्ञापन

Saharsa news: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को एमएलटी कॉलेज, सहरसा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान महाविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई तथा गोष्ठी आयोजित कर छात्रों एवं युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया.

गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बलबीर कुमार झा ने कहा कि तंबाकू एवं धूम्रपान युवाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है. उन्होंने कहा कि भारत में कैंसर, हृदय रोग तथा श्वसन संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों के पीछे तंबाकू सेवन एक प्रमुख कारण है. बिहार के विभिन्न जिलों, विशेषकर सहरसा में कैंसर के मामलों में हो रही वृद्धि चिंता का विषय है.

उन्होंने युवाओं से स्वयं तंबाकू से दूर रहने तथा परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुमन कुमार ने कहा कि तंबाकू का सेवन केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है.

उन्होंने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए छात्रों से “तंबाकू को कहें ना, जीवन को कहें हां” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया.

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने तंबाकू निषेध से संबंधित आकर्षक पोस्टरों का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक सह हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक भार्गव ने किया.

कार्यक्रम में डॉ. रोशन कुंवर, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. एकता कुमारी, डॉ. अरविंद कुमार भारती, डॉ. आदित्य कुमार पाठक, डॉ. कविता कुमारी, पी.बी. राणा, सौरव कुमार, डॉ. अतुल पराशर, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, प्रकाश कुमार जायसवाल, प्रत्युष, अमित कुमार सिंह, शिवम, अशोक राम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन